यूपी के युवक की बिहार में संदिग्ध मौत; सास, ससुर, पत्नी, साला पर मर्डर केस, क्यों आया था ससुराल?

share

युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले का रहने वाला था। मधुबनी के धनहा थाना के समसेरवा गांव में उसकी शादी हुई थी।

Symbolic image
सांकेतिक तस्वीर

मधुबनी/एक प्रतिनिधि। बिहार के मधुबनी में उत्तर प्रदेश(यूपी) का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। उसकी मौत की बात बताई जा रही है। युवक अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए ससुराल आया था। उसके माता-पिता ने हत्या करके शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है। घटना धनहा थाना क्षेत्र के समसेरवा गांव की है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। धनहा थाना में कांड संख्या 370/26 दर्ज किया गया है जिसमें युवक की पत्नी समेत सास, ससुर, साला का नाम भी शामिल हैं। सभी आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैठिहवा गांव निवासी मनोज नट के चाचा जलील नट के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में जलील नट ने बताया है कि मनोज नट शनिवार की शाम अपने ससुराल समसेरवा आया था। इसके बाद से वह लापता है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनोज की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। उनका कहना है कि इस कांड में उसकी पत्नी का भी हाथ है।

इस मामले में मनोज के ससुर, सास, पत्नी और साले समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश और मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि मनोज नट की शादी समसेरवा गांव में हुई थी। करीब एक माह पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी खुशबू नेशा अपने मायके आ गई थी।

शनिवार को मनोज भी अपने ससुराल पहुंचा था। वह पत्नी को मनाकर वापस लाने की बात कहकर घर से निकला था। रविवार को परिजनों को सूचना मिली कि मनोज की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर उसके परिजन समसेरवा गांव में पहुंचे। वहां न तो मनोज मिला और न ही उसके ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। इसके बाद परिजनों ने हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। केस दर्ज करके पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। दो राज्यों का मामला होने की वजह से इलाके में इस कांड की काफी चर्चा हो रही है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsयूपी के युवक की बिहार में संदिग्ध मौत; सास, ससुर, पत्नी, साला पर मर्डर केस