Hindi NewsBihar NewsSuspense continues over seat sharing in Grand Alliance RJD Congress are adamant on seats while CPIML allocated symbols
महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार; RJD-कांग्रेस सीटों पर अड़े, माले ने बांटे सिंबल

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार; RJD-कांग्रेस सीटों पर अड़े, माले ने बांटे सिंबल

संक्षेप:

Bihar Elections: बिहार चुनाव के पहले चरण के नामांकन में अब सिर्फ तीन बाकी है। लेकिन अभी तक महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार है। राजद-कांग्रेस अपनी-अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं इस बीच माले ने 18 प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

Oct 14, 2025 09:38 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के नामांकन में अब तीन दिन शेष हैं। बावजूद महागठबंधन में सीट बंटवारे पर संशय बरकरार है। मंगलवार को भी सीटों की संख्या, पसंद की सीट और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर जिद बरकरार रही। राजद-कांग्रेस अपनी-अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। अब तक की बातचीत का कोई नतीजा सामने नहीं आया है। हालांकि, महागठबंधन सूत्रों का कहना है कि अभी बातचीत चल रही है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजद सांसद मनोज झा और कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के सोशल मीडिया पोस्ट पर मंगलवार को दिनभर सियासी कयास लगाए जाते रहे। इस बीच, राजद ने करीब एक दर्जन उम्मीदवारों को सिंबल बांट दिया है। हालांकि, इनमें से मटिहानी से बोगो सिंह समेत कुछ प्रत्याशियों से सिंबल वापस लेने की भी चर्चा है। सोमवार रात नई दिल्ली से लौटने के बाद तेजस्वी यादव मंगलवार को दिन भर राबड़ी आवास में रहे। वहां पार्टी नेताओं के साथ मंत्रणा की। नेता विपक्ष के सरकारी आवास में भी बड़ी संख्या में पार्टी नेता जमे रहे और विचार-विमर्श का दौर चलता रहा।

ये भी पढ़ें:राहुल-खरगे से मिले बिना पटना लौटे तेजस्वी; कहा- MGB में सीट बंटवारा 1-2 दिन में

तेजस्वी यादव के साथ बातचीत में कोई हल नहीं निकलने के बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस ने अपने कोटे की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही बिहार से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कुष्णा अल्लावारू, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधानपरिषद दल के नेता मदन मोहन झा शामिल हुए। जल्द ही सीट के साथ ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने का निर्णय लिया गया।

सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजद नेता तेजस्वी यादव के बीच हुई वार्ता के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। महागठबंधन सूत्रों के अनुसार अब इस मुद्दे पर बात चल रही है कि जो घटक दल नए शामिल हुए हैं, उन्हें किसके कोटे से सीटें दी जाए। अभी इस बात पर जिद है कि कांग्रेस अपने कोटे से मुकेश सहनी की वीआईपी और आईपी गुप्ता की पार्टी को एडजस्ट करे। पशुपति पारस की रालोजपा और झामुमो को राजद कोटे से सीटें मिलेंगी।

ये भी पढ़ें:CPI माले की लिस्ट जारी, महागठबंधन में बटंवारे से पहले 18 सीटों पर नाम घोषित
ये भी पढ़ें:दरौली विधायक सत्यदेव राम नामांकन के दौरान गिरफ्तार; खुद हैरान रह गए माले MLA
ये भी पढ़ें:पीके नहीं चंचल सिंह लड़ेंगे राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ चुनाव, JSP के कैंडिडेट

कांग्रेस महागठबंधन में 60 सीटों की मांग कर रही है। साथ ही समानुपातिक सीट कम करने पर अड़ी हुई है। मंगलवार को सीईसी में पार्टी ने चिह्नित 60 के अलावा करीब 74 सीटों के उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इससे पहले हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए थे। हालांकि, सीट बंटवारा स्पष्ट नहीं होने से पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं और न ही पहले चरण की सीटों के लिए किसी उम्मीदवार को सिम्बल ही दिया है। वहीं सीपीआई माले ने सीट बंटवारे से पहले ही 18 सीटों पर कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी कर दी है।