कौन हैं बिहार LJP के अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, राजू तिवारी अब चिराग पासवान के राष्ट्रीय महासचिव

हिन्दुस्तान टीम, पटना
Follow us on Google News
share

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदल दिया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से राजू तिवारी की भी छुट्टी हो गई है। सुरेंद्र विवेक को नया स्टेट चीफ बनाया गया है। 

surendra vivek and raju tiwari
बिहार लोजपा के पुराने अध्यक्ष राजू तिवारी और नए अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक (फाइल फोटो)

लोजपा (रामविलास) ने बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से राजू तिवारी की छुट्टी हो गई है। एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। सुरेंद्र विवेक बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से दो बार पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं और भूमिहार समाज से आते हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सुरेंद्र विवेक इंजीनियर रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह पत्रकारिता और साहित्य में भी सक्रिय रहे हैं।

देश के 8 राज्यों में आने वाले समय में चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए चिराग पासवान की पार्टी में कुछ अहम सांगठनिक बदलाव किए गए हैं। सुरेंद्र विवेक पहले प्रदेश प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। बेगूसराय में इनकी पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर रही है। कुछ साल पहले सुरेंद्र विवेक को पार्टी ने बिहार चुनाव अभियान का प्रमुख भी बनाया था।

बताया जाता है कि सुरेंद्र विवेक का राजनीतिक और सामाजिक रिकॉर्ड दोनों ही बिल्कुल बेदाग रहा है। इसके अलावा अपने क्षेत्र में भी इनकी पकड़ मजबूत है। सुरेंद्र विवेक की पत्नी सुनीता पेशे से चिकित्सक हैं। 56 साल के सुरेंद्र विवेक बेगूसराय जिले के बलिया क्षेत्र के भगवानपुर प्रशांत नगर के रहने वाले हैं। वर्ष 1991 में दरभंगा से इंजीनियरिंग की डिग्री भी सुरेंद्र विवेक ने हासिल की है। कहा जा रहा है कि सुरेंद्र विवेक के नए एलजेपी (आर) चीफ बनने के बाद पूरे बेगूसराय-मुंगेर प्रमंडल क्षेत्र में पार्टी की धार और भी मजबूत होगी। कहा जा रहा है कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सुरेंद्र विवेक की सबसे बड़ी चुनौती संगठन को विस्तार देना होगा।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

चिराग पासवान- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे.

सुरेंद्र विवेक- बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए.

जनार्दन पासवान- झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली.

राजू तिवारी- राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए.

धीरेन्द्र कुमार मुन्ना- राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए.

अब्दुल खालिक- फिर से पार्टी के प्रधान महासचिव बनाए गए.

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsकौन हैं बिहार LJP के अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, राजू तिवारी अब राष्ट्रीय महासचिव