कुशवाहा के बेटे दीपक की कुर्सी जाएगी? SC ने सम्राट सरकार से पूछा- कैसे बने हुए हैं मंत्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुप्रीम कोर्ट ने सम्राट चौधरी सरकार से पूछा है कि दीपक प्रकाश कैसे मंत्री पद पर बने हुए हैं, जबकि शपथ लेने के 6 महीने बाद भी वे विधान सभा या परिषद के मेंबर नहीं बन पाए हैं।

पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश
पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश- फाइल फोटो

Supreme Court on Minister Deepak Prakash: सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश की कुर्सी कानूनी पेच में फंस गई है। मंत्री पद पर उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा है कि कैसे अब तक दीपक मंत्री पद पर बने हुए हैं, जबकि शपथ लेने के छह माह बाद भी वे बिहार विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं बन पाए हैं। कोर्ट के इस रुख से दीपक प्रकाश की कुर्सी पर तलवार लटकती दिख रही है। याचिका पर पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच में सुनवाई की गई।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून का सवाल है। राज्य सरकार को यह बताना होगा कि कोई मंत्री बिना चुने गए छह महीने से ज़्यादा समय तक पद पर कैसे बना रह सकता है। इस पर राज्य सरकार के वकील ने कहा कि यह मामला 27 अगस्त को सुनवाई के लिए लिस्टेड है। न्यायालय का जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश जैसे मंत्री अवैध, हटवाने के लिए PIL दाखिल

विधानसभा चुनाव 2025 के बाद नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में दीपक को पहली बार पंचायती राज का मंत्री बनाया गया था। तब दीपक प्रकाश किसी सदन के सदस्य नहीं थे। वो चुनाव भी नहीं लड़े थे। रालोमो के चार विधायक होने के बावजूद कुशवाहा ने बेटे का नाम मंत्री पद के लिए आगे कर दिया। जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने तो उन्हें फिर से इसी विभाग का जिम्मा दे दिया गया। दो-दो बार मंत्री पद की शपथ लेने के बावजूद वे बिहार विधामंडल के सदस्य नहीं बन पाए।

अभी तो मंत्री हैं, फैसला NDA को लेना है; सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर बोले दीपक प्रकाश कुशवाहा

कुशवाहा के बेटे ने पहले 20 नवम्बर को नीतीश कुमार के साथ मंत्री के रूप में शपथ लिया। लेकिन, 15 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ पद चला गया। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 16 अप्रैल को नई सरकार सत्ता में आई। सम्राट चौधरी के कैबिनेट विस्तार में 7 मई 2026 को कुशवाहा के बेटे फिर से मंत्री बने। इस बीच 22 दिनों तक वे मंत्री नहीं थे। नीतीश सरकार में उनका कार्यकाल 4 महीने 26 दिनों का रहा। दीपक प्रकाश कुशवाहा को बिना विधायक या एमएलसी बने दोबारा से मंत्री बनाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsकुशवाहा के बेटे की कुर्सी जाएगी? कोर्ट ने सरकार से पूछा- कैसे बने हुए हैं मंत्री