ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलस्मृति पर्व में युवाओं को मिला सम्मान

स्मृति पर्व में युवाओं को मिला सम्मान

वीणा बभनगामा में दर्प जितेन्द्र स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार अरविंद ठाकुर ने...

स्मृति पर्व में युवाओं को मिला सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलWed, 04 Nov 2020 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

वीणा बभनगामा में दर्प जितेन्द्र स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार अरविंद ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में दर्प जितेन्द्र स्मृति संस्थान की ओर से विभिन्न क्षेत्र के युवाओं को सम्मान दिया गया। इसमें मैथिली सिनेमा के अभिनेता अनिल मिश्रा को जितेन्द्र स्मृति कला सम्मान, कवि रघुनाथ मुखिया को जितेन्द्र स्मृति साहित्य सम्मान के अलावा दर्प स्मृति पुरस्कार से स्वाति सुमन, पुष्पेन्द्र वत्स, सुश्री प्रीति को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कमलमोहन चुन्नू, शैलेन्द्र शैली, आशीष चमन, सतीश वर्मा, भोगेन्द्र शर्मा, रामकुमार सिंह आदि ने काव्य पाठ किया। गायिका दीक्षा झा ने गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन किसलय कृष्ण और संयोजन मनोज श्रीपति ने किया। मौके पर मुन्ना चमन, अमरेन्द्र झा, विमला झा, दीप्ति भारद्वाज आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें