किशनपुर | संवाद सूत्र
थाना क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत के वार्ड 9 में गुरुवार की रात लगभग 9 बजे सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक की मौत दरभंगा में इलाज के दौरान हो गई।
जानकारी अनुसार शिवपुरी पंचायत के वार्ड 3 निवासी मो. गुलाब खां का पुत्र लाल खां (24) गुरुवार को बाइक से किशनपुर बाजार सामानों की खरीदारी के लिए गया था। रात में सामानों की खरीदारी कर वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। शिवपुरी पंचायत के वार्ड 9 के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे लाल खां गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।
डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवपुरी पंचायत में शुक्रवार को युवक की मौत के बाद मातम मनाते परिजन।