सुपौल : मांगों को लेकर युवा कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ किया विरोध-प्रदर्शन
सुपौल में युवा कांग्रेस के सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बारा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण वोट बहिष्कार करेंगे। 1992 में बनी सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है।

सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने सोमवार को सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित एकमा पंचायत के बारा गांव वार्ड नंबर 10 में योगेंद्र यादव के घर से लेकर लक्ष्मी पासवान के घर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ विरोध- प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को एक ज्ञापन समर्पित किया जा रहा है ,ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त परेशानियों को दूर नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार कर चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं अभियान चलेगा। कहा कि 1992 में उक्त सड़क का निर्माण हुआ था ,लेकिन उसके बाद अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है,जहां सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है ,कहा कि प्लस टू विद्यालय भी उक्त वार्ड के बगल में 10 व 11 वार्ड के मध्य से सड़क निकली है ,लेकिन दोनों वार्ड के लोगों को आए दिन काफी परेशानी होती है ।
कहा कि खासकर बरसात के मौसम में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है अगर जल्द से जल्द सड़क की निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो इस सड़क को लेकर आगे भी लगातार संघर्ष जारी रहेगा । मौके पर तारिणी पासवान , योगेंद्र पासवान , विमल दास , गोलू कुमार , सुंदर कुमार , त्रिवेणी पासवान , बद्री प्रसाद दास , जयप्रकाश कुमार , दीपक कुमार , बद्री यादव , रोहित कुमार , घनश्याम यादव ,अनीता देवी , गुंजन देवी ,पार्वती देवी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



