सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग
Mar 11, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
सुपौल के युवा कांग्रेस सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने रेल अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रात में पटना से ललितग्राम तक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इससे रेल राजस्व में वृद्धि होगी और क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।

सुपौल, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने एक ज्ञापन रेल अधीक्षक को सौंपा है। जिसमें रेल प्रबंधक समस्तीपुर के नाम ज्ञापन में कहा है कि रात्रि में पटना से ललितग्राम तक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाए, उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेन खुलने से रेल राजस्व में वृद्धि होगी साथ ही साथ क्षेत्र के लोगों को भी सुविधाएं प्रदान होगी । उक्त मौके पर संजीत कुमार,दिनेशकुमार ,राजकुमार ,उमेश कुमार,मो रज्जाक , ललन कुमार आदि लोग शामिल थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


