महिला से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

Apr 09, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

प्रतापगंज में मंगलवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। महिला खेत से गेहूं लाते समय आरोपी मुकेश ठाकुर ने उसे पकड़ा और गलत नीयत से हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला दो बच्चे की मां है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता की भाभी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, मंगलवार दोपहर पीड़िता अपने घर के पूरब स्थित खेत से गेहूं उठाकर ला रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव भगवानपुर वार्ड संख्या 6 निवासी मुकेश ठाकुर ने उसे अकेला पाकर गलत नीयत से पकड़ लिया। आरोप है कि मुकेश ने चाकू का भय दिखाकर महिला को जबरन मकई के खेत में खींच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गलत हरकत करने लगा।

विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आवेदिका ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे में था और इससे पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।