ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलहवा की रफ्तार घटते चढ़ा तापमान

हवा की रफ्तार घटते चढ़ा तापमान

सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता पुरवा हवा की रफ्तार घटते ही शनिवार को एक बार

हवा की रफ्तार घटते चढ़ा तापमान
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSun, 09 May 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता

पुरवा हवा की रफ्तार घटते ही शनिवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। दिनभर धूप खिलने के कारण पूरे दिन गर्मी रही। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री उछाल के साथ 32 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक एक-दो दिनों में फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि सोमवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियय के आसपास रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सूबे में अभी प्री मानसून सीजन चल रहा है। मई के शुरुआत से ही आंधी-पानी की बारंबारता बढ़ गई है। बताया कि अप्रैल में इस बार मानक से 80 प्रतिशत कम बारिश हुई। अप्रैल में औसतन 17 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 5.2 एमएम बारिश हुई। यही वजह रही कि इसबार अप्रैल में लोगों को काफी गर्मी झेलनी पड़ी। मई के आरंभ से ही प्री मानसून मेहरबान है। 7 मई तक जिले में 9.2 एमएम बारिश हुई।

इधर, मौसम के रूख में नियमित अंतराल पर बदलाव से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। लोग सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार सेहत के लिहाज से मौसम काफी प्रतिकूल है। इस मौसम में दिन भर में कम से कम सुबह-शाम गुनगुना पानी पीना चाहिए। वायरल संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी में नींबू रस डाल कर पीना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें