ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलबसंतपुर में मतदान कल, थमा चुनाव प्रचार

बसंतपुर में मतदान कल, थमा चुनाव प्रचार

बसंतपुर प्रखंड में मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शालीबासा मध्य विद्यालय में बनाए गए रिपोर्टिंग स्थल से शुक्रवार दोपहर बाद मतदानकर्मियों का...

बसंतपुर में मतदान कल, थमा चुनाव प्रचार
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 23 Oct 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

वीरपुर | निज संवाददाता

बसंतपुर प्रखंड में मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शालीबासा मध्य विद्यालय में बनाए गए रिपोर्टिंग स्थल से शुक्रवार दोपहर बाद मतदानकर्मियों का बैलेट बाक्स लेकर अपने-अपने क्लस्टर के लिए रवाना किया गया। कर्मियों की सुविधा के लिए केंद्र पर आठ योगदान काउंटर बनाए गए हैं। ईवीएम और मतपेटी लेने के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। मौके पर मतदान का मॉक ड्रिल कर कर्मियों को मतदान की जानकारी दी गयी। ईवीएम और मतपत्र के लिए राजकीय प्लस टू विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। पीसीसीपी टीम 23 अक्टूबर को ईवीएम और सरपंच व पंच पद के लिए मतपत्र यहां से लेंगे।

केंद्र प्रभारी सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जागो दास ने बताया कि हर बूथ के लिए अलग-अलग ईवीएम के साथ मतपत्र को पैक कर दिया गया है। बसंतपुर प्रखंड की 14 पंचायतों के लिए 209 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में 836 ईवीएम का उपयोग किया जाएगा। हर बूथ पर छह मतदानकर्मी होंगे। इसके लिए 1252 कर्मियों की तैनाती की जा रही है। निर्वाची पदाधिकारी कुमार मनीष भारद्वाज शालीबासा मध्य विद्यालय रिपोर्टिंग स्थल पर मॉनिटरिंग करते दिखे।

रिपोर्टिंग केन्द्र खोजने में हुई परेशानी: मतदानकर्मियों को रिपोर्टिंग केन्द्र खोजने में शुक्रवार को भारी परेशानी हुई। कई मतदानकर्मियों ने बताया कि उनके पत्र में रिपोर्टिंग स्थल राजकीय प्लस 2 विद्यालय लिखा हुआ था। इस वजह से सभी अधिकांश मतदानकर्मी वहीं पहुंच रहे थे। नए स्थल शालीबासा मध्य विद्यालय की जानकारी नहीं होने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें