Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsVoter Awareness Campaigns Launched in Supaul Bihar for 2025 Assembly Elections
सुपौल : रंगोली-रैली, चौपाल-नुक्कड़ और मेहंदी प्रतियोगिता से लोगों से कर रहे मतदान की अपील

सुपौल : रंगोली-रैली, चौपाल-नुक्कड़ और मेहंदी प्रतियोगिता से लोगों से कर रहे मतदान की अपील

संक्षेप: सुपौल में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विभिन्न प्रखंडों में डोर-टू-डोर संपर्क, रैलियाँ, और प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के...

Fri, 17 Oct 2025 01:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, एक संवाददाता। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर गुरुवार को जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला स्वीप कोषांग, सुपौल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बसंतपुर, राघोपुर, छातापुर, त्रिवेणीगंज, किशनपुर, मरौना, सुपौल, सरायगढ़-भपटियाही, निर्मली, प्रतापगंज एवं पिपरा प्रखंडों में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बीपीएम जीविका, स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम, महादलित टोला भ्रमण, ई-रिक्शा माइकिंग एवं जन संवाद अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। सभी प्रखंडों में आशा दीदी, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से रैली, चौपाल, नुक्कड़ संवाद, मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, घर-घर संपर्क तथा वीडियो टेस्टिमोनियल निर्माण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं एवं प्रथम मतदाताओं ने भी इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रखंड प्रतापगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सेविका एवं सहायिकाओं के साथ स्वीप जागरूकता रैली आयोजित की गई। जिसमें मतदान के लिए प्रेरित किया गया। प्रखंड सुपौल में सुखपुर पंचायत में बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने श्रृंखला बनाकर मतदान के महत्व पर जागरूकता फैलायी तथा आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। एएनएम ट्रेनिंग स्कूल सुखपुर की छात्राएं कृशालिनी कुमारी, प्रीति कुमारी, माही कुमारी एवं अंशु कुमारी ने गीत-संगीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। प्रखंड मरौना में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मरौना के नेतृत्व में ललमनियां पंचायत में मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीविका दीदियों आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से बैठक आयोजित कर सभी को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी की शपथ दिलाई गई। रैली भी निकाली गई। उक्त सभी कार्यक्रमों के माध्यम से सभी मतदाताओं से आगामी 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।