Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsViolent Dispute Over Shopping Leads to Death in Supaul
सुपौल : सामान खरीदने को लेकर विवाद में मारपीट, एक की गई जान

सुपौल : सामान खरीदने को लेकर विवाद में मारपीट, एक की गई जान

संक्षेप:

सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के बकौर बिजलपुर में सामान खरीदने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे 59 वर्षीय भैयाराम सादा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 13, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बकौर बिजलपुर में गुरुवार दोपहर बार सामान खरीदने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान बिजलपुर वार्ड 7 निवासी भैयाराम सादा(59) के रूप में हुई। मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी हुई है। मृतक का भतीजा अरविंद सादा ने बताया कि घरेलु सामान लाने के लिए वह अपने भांजा को दुकान पर भेजा था। इतने में नूनूलाल का परिवार लाठी-डंडा लेकर निकल गया और गाली-गलौल करने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसक कहना था कि सामान मेरे दुकान से लिया करो। इसका विरोध करने पर उनलोगों ने सभी लोगों पर लाठी-डंडा से अचानक से हमला कर दिए। अंधाधुंध पिटाई से उसके चाचा भैयाराम सादा की मौत हो गई। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौत के बाद चाचा को सदर अस्पताल लेकर आए। उधर, भैयाराम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया गया है। लेकिन परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।