सुपौल : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, सात लोग जख्मी तो पांच की हालत गंभीर
त्रिवेणीगंज के मलहनमा वार्ड 8 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार शाम को मारपीट और खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से पांच के सिर में चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड 8 में रविवार की शाम जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीटऔर खूनी संघर्ष की घटना हुई है। घटना में दोनों पक्षों का सात लोग गंभीर रूप से हो गए हैं। जिसमें से पांच लोगों का सिर फट जाने का मामला सामने आया है। जख्मियों को परिजनों एवं पुलिस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के मलहनमा वार्ड 8 निवासी 65 वर्षीय चतुरानंद यादव, 68 वर्षीय इंद्रदेव यादव, 45 वर्षीय रविंदर यादव,18 वर्षीय अमरदीप कुमार , 48 वर्षीय प्रभु कुमार, 50 वर्षीय बद्री यादव एवं 15 वर्षीय बबलू कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेत में मेढ़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में पहले तो कहासुनी हुई फिर मारपीट और खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। चिकित्सक उमेश कुमार ने बताया कि सात जख्मी में पांच की स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया हैं। जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इधर, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




