सुपौल : सिमराहा में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 से ज्यादा लोग गंभीर

Jan 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

किशनपुर के सिमराहा वार्ड एक में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दुकान के पास विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना प्राप्त की है लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला।

सुपौल : सिमराहा में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 से ज्यादा लोग गंभीर

किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत नौआबाखर पंचायत के ग्राम सिमराहा वार्ड एक में गुरुवार शाम करीब छह बजे दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान में सामान लाने के क्रम में प्रथम पक्ष और दुकान के बगल स्थित घर के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पहले पक्ष में इंद्रजीत यादव, मनोज यादव, रूपेश यादव, अरूणा यादव ,राहुल यादव, और संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

सभी के सिर फटने के साथ-साथ शरीर पर भी कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति नाजुक देखते हुए स्थानीय प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष में बाले मंडल की स्थिति काफी नाजुक है। राम कुमार मंडल और सुशील मंडल को सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि नितीश मंडल और ससी मंडल भी मारपीट में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। नाजुक स्थिति देखते हुए स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। इस बाबत किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हालांकि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।