Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsVillagers Demand Immediate Repair of Dilapidated Road to Vina Ekma Railway Station
एकमा स्टेशन जाने वाली सड़क का निर्माण अभी भी लोगों का सपना

एकमा स्टेशन जाने वाली सड़क का निर्माण अभी भी लोगों का सपना

संक्षेप:

सुपौल, एक संवाददाता सदर प्रखंड के जगतपुर से वीणा एकमा रेलवे स्टेशन जाने वाली

Nov 18, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, एक संवाददाता सदर प्रखंड के जगतपुर से वीणा एकमा रेलवे स्टेशन जाने वाली करीब डेढ़ किमी दूरी की सड़क अभी भी विकास कार्य से कोसों दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि 30 वर्ष पहले की हालत और वर्तमान समय में काफी अंतर है, लेकिन क्षेत्रों में इतने विकास कार्य होने के बाबजूद ग्रामीणों का यह सपना अधूरा बनकर पड़ा हुआ है। जगतपुर, सिमरा, बरैल व कैंप टोला आदि के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क मार्ग में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना तो लगा ही रहता था साथ ही साथ उक्त गांवों के करीब 25 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों के लोगों को मार्ग की जर्जरता व बारिश की पानी जहां-तहां गड्ढों में जमा हो जाने के कारण वर्तमान समय में उक्त जर्जर सड़क मार्ग से स्थानीय ट्रेन यात्री का चलना तो दूर की बात है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाइक चालक के लिए भी सफर करना मुश्किल होता है। लोगों ने बताया कि पुनः पिछली सरकार को आने से क्षेत्र के लोगों में विकास की किरणें जगी हुई सी दिख रही है। अधूरे सपनों का अधूरी सड़क बनी है सिरदर्द ग्रामीणों ने बताया कि 18 नंबर सड़क से करीब एक हजार फीट में विभिन्न मदों से बनी हुई पीसीसी ढलाई कार्य के अलावा सड़क की जर्जरता लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है , जिसे देखते हुए विकास कार्यों के अधूरे सपने नहीं तो और क्या हो सकता है ? लोगों ने बताया कि अभी तक न ही अधिकारियों और न ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस और हुआ है, हालांकि इस बाबत जिप सदस्य कुमार रजनीश सिंह से जब उक्त मार्ग के विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य एकमा की ओर से करीब छह सौ फीट कराया गया था , इसके अलावा बचे हुए सड़कों को भी बनाने के लिए विभागीय प्रयास जारी है, लेकिन यह आने वाला समय ही बताएगा कि उक्त मार्ग का निर्माण कब तक पूरा कर लिया जाएगा । ट्रेन यात्रियों को डेढ़ के बदले चार किमी का सफर तय करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया कि खासकर ट्रेन यात्रियों को चार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है क्योंकि सफर करने वाले लोगों के साथ सामान की मुसीबतें के कारण सवारी को लेकर एकमा गांव की बस्ती घूम कर स्टेशन पहुंचने में काफी समस्या बनी रहती है। जहां - तहां जाम के कारण लोगों को कभी - कभार ट्रेन भी छूट जाती है ।जिसको लेकर ग्रामीणों में दिनोदिन आक्रोश पनप रही है । जगतपुर ,सिमरा बरैल, केम्पटोला आदि के ग्रामीणों ने उक्त सड़क अविलंब बनाने की मांग की है । शिकायतें व सुझाव शिकायतें 1. जर्जर सड़क से होती है परेशानी । 2. कई बार जनप्रतिनिधियों से की गई है गुहार । 3. हजारों यात्री हो रहे हैं प्रभावित। 4. प्रतिदिन सैंकड़ों यात्री होते हैं परेशान । 5. गड्ढेनुमा सड़क में गिरने से स्टेशन के बदले लौटना पड़ता है वापस घर । सुझाव 1. सड़क जीर्णोद्धार से परेशानी होगी दूर । 2. जनप्रतिनिधि के पहल से ही सड़क का होगा निर्माण । 3. सड़क बनने से क्षेत्र का होगा विकास 4. प्रतिदिन सैंकड़ों यात्रियों की परेशानी दूर होगी । 5. अच्छी सड़क से स्टेशन जाना आसान होगा । हमारी भी सुनिये...... बैद्यनाथ झा ने कहा कि उक्त मार्ग में हर हाल में सड़क का पुनर्निमाण नए तरीके से हो क्योंकि लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। -18novsup19 मोहन ठाकुर ने कहा कि जर्जर सड़क गड्ढे नुमा होने की स्थिति में जनप्रतिनिधि को चाहिए कि अविलंब अपनी योजना द्वारा सड़क को दुरुस्त किया जा सके। -18novsup20 सच्चिदानंद झा ने कहा कि उक्त सड़क के कारण आपातकालीन समय में वीणा एकमा स्टेशन जाने वाले यात्री को कम दूरी रहने के बाबजूद भी एक चुनौती बनी रहती है। -18novsup21 उपेंद्र साह ने कहा कि खासकर स्टेशन जाने के लिए कई गांवों के सैंकड़ों लोग प्रतिदिन ट्रेन पकड़ने जाते है ,लेकिन सड़क की जर्जरता के कारण लोग परेशान रहते हैं। -18novsup22 सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि जगतपुर - वीणा एकमा रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क अभी भी विकास कार्यों से कोसों दूर है, जहां संबंधित विभागीय अधिकारी को चाहिए कि उक्त दिशा में कारगर कदम उठाए। -18novsup23 अरुण कुमार झा ने कहा कि इतने विकास कार्य के बाबजूद भी उक्त मार्ग क्षेत्रों के लोगों के लिए अधूरे सपने बनकर पड़ा हुआ है। -18novsup24 मंटून वर्मा ने कहा कि करीब छह सौ फीट के लगभग सड़क बनाया गया किंतु शेष भाग जस का तस पड़ा हुआ है ,जिसे अविलंब बनाया जाए। -18novsup25 विजय कांत झा ने बताया कि सड़क की जर्जरता के कारण यात्रियों को करीब डेढ़ किमी जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जो काफी परेशानी है। -18novsup26 चंद्रदेव ठाकुर ने कहा कि सड़क की दयनीय हालत के कारण बुजुर्ग,महिला व बच्चों को काफी घूमकर स्टेशन जाने के लिए जहां - तहां सड़क में जाम लगने के कारण ट्रेन छुटने का डर लगा रहता है। -18novsup27 मनोज कुमार झा ने बताया कि सड़क की जर्जरता के कारण अधिक दूरी की सफर के लिए साथ में समान या बच्चों के कारण एकमा बस्ती होकर स्टेशन पहुंचने पर कभी - कभार ट्रेन भी छूट जाती है। -18novsup28 गणेश मंडल ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई है किंतु अभी तक किसी ने भी शत प्रतिशत कार्य नहीं कर सका है। -18novsup29 राजकुमार ठाकुर ने कहा कि उक्त सड़क मार्ग का जीर्णोद्धार से लोगों में एक नई ऊर्जा संचालित होगी ,जिससे स्टेशन की दूरी कम होने पर रेलवे टिकट की बिक्री से राजस्व बढ़ेगा। -18novsup30 बोले जिम्मेदार ............ इस बाबत जिला परिषद क्षेत्र संख्या 8 के सदस्य सह परामर्श दात्री सदस्य कुमार रजनीश सिंह ने बताया कि उक्त स्टेशन मार्ग में जर्जर सड़क के कुछ दूरी तक ढलाई कार्य किया गया है ,शेष कार्यों के लिए भी हरसंभव कोशिशें की जा रही है। .........18novsup31