सुपौल : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता की हुई बैठक
सुपौल में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को संगठन से जोड़ने और हिंदू संगठनों की मजबूती पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष रमण कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। अनुशासित युवाओं का महत्व बताया गया और भगवान हनुमान से अनुशासन सीखने का आह्वान किया गया। बैठक में कई प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे।

सुपौल, एक संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद नगर इकाई की बैठक सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के परिसर में रविवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रमण कुमार सिंह ने की। बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विस्तार पूर्वक बल दिया गया तथा राष्ट्रीय हित में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद प्रांत कार्यकारणी सदस्य चंद्रकांत झा ने कहा कि अनुशासित युवा ही व्यक्तिगत जीवन के लिए कुछ कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श भगवान हनुमान हैं,उनसे अनुशासन सीखना चाहिए । उक्त बैठक में विभाग के संयोजक मुकेश यादव, विभागीय प्रमुख बमबम सोनी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनिल ठाकुर आदि शामिल थे जबकि नगर संयोजक बजरंग दल के रूप में आशीष कुमार के नाम की घोषणा की गई।
मौके पर शिवम कुमार,अभिषेक जायसवाल ,मनीष कुमार, आनंद कुमार, नीरज कुमार, सत्यम प्रभात, प्रेम चौधरी, शुभम कुमार ,रौनक शर्मा ,अंजनी कुमार आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


