वाहन चेकिंग अभियान चलाया
सरायगढ़। भपटियाही बाजार में एनएच 327 ए पर शनिवार की शाम थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक चालकों के कागजातों की जांच की गई। जांच में कागजात अपूर्ण...
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 18 Jul 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें
भपटियाही बाजार में एनएच 327 ए पर शनिवार की शाम थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक चालकों के कागजातों की जांच की गई। जांच में कागजात अपूर्ण होने के कारण 7 हजार से अधिक रुपया का जुर्माना वसूला गया। अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाने से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया।