ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलई -रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, एक रेफर

ई -रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, एक रेफर

खट्टर चौक के पास मंगलवार की देर शाम ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो...

ई -रिक्शा पलटने से दो लोग घायल, एक रेफर
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 12 Sep 2019 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

खट्टर चौक के पास मंगलवार की देर शाम ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक घायल की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार मिरजावा पंचायत के लहरनियां वार्ड 3 निवासी राजेन्द्र यादव अपने बीमार पोते प्रिंस राज का इलाज कराने के लिए ई रिक्शा से डपरखा कोसी कॉलोनी चौक के पास डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। राजेन्द्र यादव के साथ उनकी पुतोहू सत्तो देवी भी थी। इसी क्रम में खट्टर चौक के पास जदिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक को साइड देने के क्रम में ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। इससे ई रिक्शा पर सवार राजेंद्र यादव और उसकी पुतोहु सत्तो देवी घायल हो गई। घटना में प्रिंस राज को मामूली चोट आयी है। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजेंद्र यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें