सुपौल : ट्रक की ठोकर से बाइक सवार किशोर गंभीर, रेफर
जदिया, निज संवाददाता। एनएच 327 ई मुख्य मार्ग में बाजार मुख्यालय के समीप स्थित हीरो शोरूम के पास एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जदिया, निज संवाददाता। एनएच 327 ई मुख्य मार्ग में बाजार मुख्यालय के समीप स्थित हीरो शोरूम के पास एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब की है। घटना के बाद आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने अचेतावस्था में पड़े उस युवक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी के माथे और बाएं हाथ में जहां गंभीर चोटें आईं हैं, वहीं पैर में भी गहरे जख्म हैं। जख्मी युवक की पहचान जदिया पंचायत के वार्ड 9 निवासी मो सरफराज के 17 वर्षीय पुत्र इजहार आलम के रूप में हुई है।
परिवार में कोहराम
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों एवं रिश्तेदारों के द्वारा आनन-फानन में एम्बुलेंस के सहारे उसे न्यूरो हास्पिटल विराटनगर ले जाया गया है। उधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सर्व प्रथम घटना के कारणों की जानकारी ली और बाइक तथा उक्त कारगो ट्रक को जब्त कर थाना लाया। घटना के बाद उक्त ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि जख्मी युवक को इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है। घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


