Supaul News: सुपौल : 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए दो मजदूर, अस्पताल में भर्ती

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: त्रिवेणीगंज में एएलवाई कॉलेज के पास गुरुवार शाम 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से रंजन शर्मा और तगदेव सरदार बेहोश हो गए। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। बिजली विभाग ने तार की जांच कराने की बात कही है।

Supaul News: सुपौल : 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए दो मजदूर, अस्पताल में भर्ती

बिजली तार की चपेट में आए दो मजदूर

Supaul News:

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। एएलवाई कॉलेज के पास गुरुवार की शाम 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। घायलों की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के तितुवहा वार्ड 13, निवासी आनंदी शर्मा के पुत्र रंजन शर्मा (40) और मचहा वार्ड 9 निवासी भाईजी सरदार के पुत्र तगदेव सरदार (38) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजन शर्मा वहां टीन के शेडनुमा घर का निर्माण कर रहे थे, जबकि तगदेव सरदार चापाकल गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान तगदेव सरदार ने चापाकल का लोहे का पाइप हाथ में लेकर ऊपर उठाया, जो ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। तगदेव को बचाने पहुंचे रंजन शर्मा भी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक दोनों मजदूर चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत थे। इधर, बिजली विभाग के जेई राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित स्थल से प्लास्टिक कवर वाला बिजली तार गुजर रहा है और उनके अनुसार तार पूरी तरह ठीक है। उन्होंने कवर वाले तार से करंट लगने की बात पर असहमति जताई। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦दोनों मजदूर कहां भर्ती हैं?−
दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए दो मजदूर, अस्पताल में भर्ती