Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTriveniganj Traders Demand Action Against Traffic Jam and Encroachment
सुपौल : जाम-अतिक्रमण से व्यापार चौपट, व्यवसायियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सुपौल : जाम-अतिक्रमण से व्यापार चौपट, व्यवसायियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

त्रिवेणीगंज व्यापार संघ के व्यापारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार क्षेत्र में दुकानें सड़क पर होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Feb 03, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज शहर में लगातार बढ़ रहे जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने को लेकर मंगलवार को त्रिवेणीगंज व्यापार संघ के अध्यक्ष सहित अन्य व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि त्रिवेणीगंज के मुख्य बाजार क्षेत्र, शनिचर हाट , जुगल चौक से मेला ग्राउंड जाने वाली सड़क के दोनों ओर सड़क पर ही दुकान लगाने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही पूरे शहर में मोटरसाइकिल, सिटी रिक्शा, टेंपो व चारपहिया वाहन सड़क पर ही यत्र तत्र खड़े रहते हैं, जिससे सड़को पर घंटों जाम लगा रहता है और इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा जामअतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल सका। अतिक्रमण और रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता के साथ-साथ व्यवसायियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अविलंब अतिक्रमण हटाकर शहर को जाम मुक्त करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, भूपेंद्र यादव, संघ सचिव ,शम्भू कुमार सुमन सहित अन्य व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल थे।