सुपौल : सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत
त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच-327ई पर एक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्धा सीता देवी की मौत हो गई। घटना रात करीब नौ बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच-327ई पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव स्थित पीपल पेड़ के समीप रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
घटना का विवरण
मृतका की पहचान लक्ष्मीनिया वार्ड संख्या-9 निवासी पुलकित राम की 65 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीता देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान त्रिवेणीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों की मदद
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वाहन की पहचान के लिए आसपास के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


