त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क हुई अतिक्रमित

Jan 12, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

त्रिवेणीगंज से प्रतापगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है। स्थानीय लोग जलावन और अन्य सामग्री जमा कर रहे हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से कोई स्थायी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

त्रिवेणीगंज-प्रतापगंज सड़क हुई अतिक्रमित

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज से प्रतापगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जगह जगह अतिक्रमण का शिकार हो गई है । सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोगों द्वारा जलावन, गोबर, उपले और अन्य घरेलू सामग्री जमा कर देने से सड़क लगातार संकरा होता जा रहा है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह सड़क त्रिवेणीगंज और प्रतापगंज और छातापुर प्रखंड के साथ ही एन एच 57 को जोड़ने वाली एकमात्र महत्वपूर्ण सड़क है। इससे प्रतिदिनस्कूल बसें, एंबुलेंस, मालवाहक वाहन और यात्री वाहन आवाजाही करते हैं।

सड़क पर वाहनों का भारी दबाव पहले से ही काफी अधिक है, ऐसे में अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। कई स्थानों पर तो स्थिति यह हो गई है कि दो वाहन आमने-सामने आने पर निकल पाना मुश्किल हो जाता है।खासकर कुहासे में बाहन को आपस में टक्कर होने का खतरा अधिक होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे जमा जलावन और गोबर के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्गंध और गंदगी से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है, जब फिसलन और कीचड़ के कारण दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। कई बार शिकायतों के बाद भी अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई। इससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।