
सुपौल : प्रशासन एकादश ने मीडिया इलेवन को 5-1 से हराया
79वें स्वतंत्रता दिवस पर त्रिवेणीगंज के ए.एल.वाई कॉलेज मैदान में प्रशासन एकादश और मीडिया इलेवन के बीच फुटबॉल मैच खेला गया। प्रशासन एकादश ने मीडिया इलेवन को 5-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। कप्तान अभिषेक...
त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर त्रिवेणीगंज के ए.एल.वाई कॉलेज मैदान में शुक्रवार को प्रशासन एकादश और मीडिया इलेवन के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मीडिया इलेवन को 5झ्र1 के बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैच की शुरुआत से ही प्रशासन एकादश ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ में ही 5 तेज़ गोलों से बढ़त बनाने के बाद टीम ने दूसरे हाफ में भी दबदबा कायम रखा। वहीं मीडिया इलेवन ने मध्यांतर के बाद जबरदस्त वापसी और संघर्ष करते हुए एक गोल जरूर किया, लेकिन जीत को पाट नहीं पाई।

प्रशासन एकादश की कप्तानी एसडीएम अभिषेक कुमार ने की, जबकि मीडिया इलेवन की बागडोर पत्रकार मनोज रोशन के हाथों में थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रशासन की टीम से एसडीएम अभिषेक कुमार , एसडीपीओ बिभाष कुमार बीसीओ प्रदीप झा , बिजली के सहायक अभियंता ,एमओ शुभम कुमार ,सोनू कुमार ने जबकि मीडिया इलेवन से करन कुमार लडू,सतीश कुमार आलोक, दीपक कुमार ,संतसरोज ,राजेश चौधरी ,हीरा सिंह ने जुझारू खेल दिखाया ।रेफरी की भूमिका में उपेंद्र चंदन ने कमेंटेटर तरुण सिंह राठौर रहे। मैच के बाद दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्टेट बैंक त्रिवेणीगंज की ओर से खिलाड़ियों को आकर्षक जर्सी भेंट की गई।मोके पर ए एल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हेमन्त कुमार, सचिव कपिलेश्वर यादव ,प्रो सुरेंद्र कुमार डॉ बी ए न पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मैदान में मौजूद रहे और खेल का आनंद उठाया। दर्शकों ने तालियों और नारों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


