सुपौल : डॉ. इन्द्र नारायण की मनाई गई पहली पुण्यतिथि

Feb 04, 2026 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

पूर्णिया और अररिया के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. इन्द्र नारायण की पहली पुण्यतिथि कटैया में श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और चिकित्सकों ने उनके योगदान को याद किया। उनके छोटे भाई विश्व मोहन कुमार ने कहा कि डॉ. इन्द्र नारायण का मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा स्रोत था।

सुपौल : डॉ. इन्द्र नारायण की मनाई गई पहली पुण्यतिथि

पिपरा, एक संवाददाता। पूर्णिया और अररिया के पूर्व सिविल सर्जन सह प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. इन्द्र नारायण की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव कटैया, पिपरा प्रखंड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उनके छोटे भाई, पूर्व सांसद सह भाजपा नेता विश्व मोहन कुमार ने अपने बड़े भाई को स्मरण करते हुए कहा कि पिता के देहांत के बाद उन्हें अपने भाई का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला।

उन्होंने कहा कि डॉ. इन्द्र नारायण के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही वे विधायक, मंत्री और सांसद जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचे। उनका स्नेह और सलाह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही। कहा कि डॉ. इन्द्र नारायण चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ा और सम्मानित नाम थे। एक कुशल अस्थि रोग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे एक संवेदनशील और मानवीय चिकित्सक भी थे। गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। कई बार वे बिना किसी शुल्क के मरीजों का इलाज करते थे और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करते थे। पूर्व विधायक सुजाता देवी ने कहा कि डॉ. इन्द्र नारायण का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक था। उनकी सादगी, ईमानदारी और मरीजों के प्रति अपनत्व आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। उनकी स्मृति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और श्रद्धांजलि के साथ किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया विरेंद्र प्रसाद मंडल , सेवानिवृत्ति शिक्षक सत्यदेव मंडल , सूर्य नारायण मंडल,इंदु झा, बुच्चन झा, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।