सुपौल : प्राथमिक बकरी पालक सहयोग समिति के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण
किशनपुर के तुलापट्टी पंचायत में एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. दिलीप कुमार ने बकरी पालन के लाभकारी पहलुओं, आधुनिक तकनीक, संतुलित आहार, तथा रोगों की रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित बकरी पालकों ने इसे उपयोगी बताया और किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुलापट्टी पंचायत में प्राथमिक बकरी पालक सहयोग समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन पशुपालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बकरी पालकों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. दिलीप कुमार ने बकरी पालन को लाभकारी एवं वैज्ञानिक तरीके से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण तथा रोगों की रोकथाम के उपाय अपनाकर बकरी पालक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
बकरियों की बीमारियों का उपचार
उन्होंने बकरियों में होने वाली सामान्य बीमारियों की पहचान, उपचार एवं बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बेहतर नस्लों के चयन, प्रजनन प्रबंधन तथा पशुओं के उचित रखरखाव की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित बकरी पालकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करने की नई जानकारी मिली है, जिससे भविष्य में उनके व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने बकरी पालन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को विशेषज्ञ के समक्ष रखा, जिनका समाधान विस्तारपूर्वक किया गया। इससे बकरी पालकों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला।
प्रश्नोत्तर (FAQs)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


