Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTraining for Voting Officers in Supaul for 2025 Assembly Elections
सुपौल : पीठासीन पदाधिकारियों को सभी प्रकार के प्रपत्र भरने का कराएं अभ्यास : डीएम

सुपौल : पीठासीन पदाधिकारियों को सभी प्रकार के प्रपत्र भरने का कराएं अभ्यास : डीएम

संक्षेप: सुपौल में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान कार्य हेतु पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए 207 सूक्ष्म प्रेक्षकों को भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। मतदान के दिन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Tue, 4 Nov 2025 11:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी प्रथम-द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों का पार्टीवाईज विधानसभावार प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल में चल रहा है। इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को प्रशिक्षण का जायजा लिया। साथ ही सभी मास्टर प्रशिक्षक को पीठासीन पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर पदाधिकारी से निर्वाचन कार्य उपयोग के लिए सभी प्रकार के प्रपत्र भरने का अभ्यास कराए जाने का निर्देश दिया। वहीं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी गयानंद यादव ने बताया कि प्रथम पाली में मंगलवार को 45 छातापुर विधान सभा का 66, पिंक मतदान केन्द्र के लिए 15, युवा मतदान केन्द्र के लिए 10, दिव्यांग मतदान केन्द्र के लिए 10 मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रेक्षक महोदय द्वारा विधानसभावार कुल 207 सूक्ष्म प्रेक्षक को टाउन हॉल में उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में तथा मतदान के दिन सूक्ष्म प्रेक्षक द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। जबकि नोडल मास्टर प्रशिक्षक अंजनी कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय पाली में 41 निर्मली विधानसभा के लिए प्रतिनियुक्त सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारी से विभिन्न प्रकार के प्रपत्र पीठासीन पदाधिकारी का प्रतिवेदन, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी पीठासीन पदाधिकारी का घोषण, फार्म 17 सी, रिकार्ड किए गये मतों का लेखा एवं विजिट सीट भरवाया गया। साथ ही मतदान के दिन किए जाने वाले सभी कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।