सुपौल : जदिया में बीए के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

जदिया में बीए पार्ट वन का छात्र प्रशांत कुमार (20) ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह हुई, जब उसकी मां पड़ोस में थी। प्रशांत के बड़े भाई सुशांत एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

सुपौल : जदिया में बीए के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

जदिया, निज संवाददाता। जदिया में बीए पार्ट वन के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जदिया थाना क्षेत्र की कोरियापट्टी पूरब पंचायत वार्ड चार में सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। उसने अपने ही घर के कमरे में ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक प्रशांत कुमार (20) सिकंदर मेहता का छोटा पुत्र है। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की परिजनों समेत आस-पास के लोगों से पूछताछ की और मामले की तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रशांत रोज की तरह सुबह उठकर नाश्ता किया।

उसकी मां मंजुला देवी घटना के वक्त पड़ोस में गई हुई थी। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। इधर, कुछ देर बाद उसकी मुंहबोली बहन ने खिड़की से उसे अपने कमरे में फंदे के सहारे लटका देखा तो शोर मचाने लगी। शोर सुनते ही आस-पास के लोग समेत उसकी मां भी वहां पहुंची तथा लोगों के सहयोग से फंदे को काटकर उसे नीचे उतारकर बेड पर लिटाया गया। लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रशांत दो भाई में छोटा था और उसके पिता सिकंदर मेहता पंजाब में मजदूरी करते हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले प्रशांत का बड़ा भाई सुशांत सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। फिलहाल वह इलाज के सिलसिले में बाहर है। इधर स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि भाई के हादसे में घायल होने के बाद से प्रशांत डिप्रेशन में था। जबकि उसकी मौत के बाद उसके मोबाइल से सारा चैट और कॉल डिटेल डिलीट पाया गया है। जबकि जिस कमरे में उसने फांसी लगाई उस कमरे का दरवाजा भी खुला था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।