Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTragic Road Accident in Supaul Father and Son Killed Another Son Injured
सुपौल : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, छोटे बेटे की हालत गंभीर

सुपौल : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, छोटे बेटे की हालत गंभीर

संक्षेप:

सुपौल में एक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई जबकि उनका छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार सुबह हुई जब वे ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर मुआवजे की मांग की।

Dec 16, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल/पिपरा, हिन्दुस्तान टीम। सुपौल में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि छोटे पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका दरभंगा में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पिपरा थाना के जोलहनियां के संन्यासी टोला वार्ड 5 निवासी राममोहन गोस्वामी (55) और उसके बड़े पुत्र रोहित (31) के रूप में हुई। घटना उस वक्त घटी जब रोहित अपने छोटे भाई राहुल और पिता राममोहन गोस्वामी को ट्रेन पकड़ाने एक ही बाइक से सुपौल आ रहा था। रास्ते में एनएच 327 ई सुपौल पिपरा रोड में गौरवगढ़ स्थित गंगा पेट्रोलियम के पास तेज रफ्तार बस ने कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में मौके पर ही राममोहन गोस्वामी और उसके बड़े पुत्र रोहित की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मंटून उर्फ राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो राहुल बाइक चला रहा था और उसने हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसकी जान बच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। उधर, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने सुपौल-पिपरा रोड को तीन घंटे तक जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। बाद में सदर एसडपीओ गौरव गुप्ता द्वारा प्रावधान के तहत मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों जाम हटाया और आवागमन बहाल हुई। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है, परिजन के आवेदन के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजन संजीव कुमार ने बताया कि राहुल पटना सचिवालय में कार्यपालक सहायक की नौकरी करता है जिसे पटना जाना था। जबकि राममोहन गोस्वामी कात्यानी स्थान(सहरसा) पूजा करने जा रहे थे। इसलिए रोहित छोटे भाई राहुल और पिता राममोहन गोस्वामी को सुपौल से पटना वाली ट्रेन पकड़ाने के लिए स्टेशन छोड़ने आ रहा था। लेकिन रास्ते में तेर रफ्तार बस ने कुचल दिया जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।