Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTragic Road Accident Claims Life of Medicine Shopkeeper in Karjain Market
सुपौल : सड़क हादसे में दवा दुकानदार की मौत

सुपौल : सड़क हादसे में दवा दुकानदार की मौत

संक्षेप:

करजाइन बाजार में एक सड़क हादसे में दवा दुकानदार चंदन कुमार सिंह की मौत हो गई। रविवार रात एनएच 106 पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Dec 16, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

करजाइन बाजार, एक संवाददाता। बाजार से घर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में दवा दुकानदार की मौत हो गई। घटना करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना चौक से करीब पांच सौ मीटर पहले एनएच 106 पर रविवार रात करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे राघोपुर प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र की हरिराहा पंचायत वार्ड 9 निवासी ग्रामीण चिकित्सक चंद्रभूषण सिंह के 32 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन कुमार सिंह करजाइन बाजार के तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में फकीरना चौक से लगभग पांच सौ मीटर पहले रष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 106 पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल अवस्था में गिरा देखकर आस-पास के स्थानीय लोगों ने चंदन कुमार सिंह को सिमराही रेफरल अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब है कि मृतक चंदन सिंह दो भाई में बड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी सपना सिंह (28), पांच वर्षीय पुत्र अबयांश और तीन वर्षीय पुत्री डुग्गू कुमारी को छोड़ गए हैं। वहीं चंदन की मौत से परिजन सहित ग्रामीणों में शोक की लहर है। इधर, घटना को लेकर करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;