
सुपौल : गम के साए में डुबा हुआ है सुबोध का परिवार
जदिया में सुबोध की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सुबोध की पत्नी ज्योति और मां माधुरी इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं। हत्या के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि परिवार सरकारी...
जदिया, निज संवाददाता। घर के इकलौते कमाऊ चिराग सुबोध के बुझ जाने के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टुट गया है। परिजन इस हृदयविदारक गम से उबर नहीं पा रहे हैं। ममतामई मां मसोमात माधुरी और पत्नी ज्योति के आंखों से नींद घटना के बाद से ही उड़ चुकी है।गम के साए में डुब चुके इन परिजनों को अंदर ही अंदर एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर क्यों कर दी बदमाशों ने सुबोध की हत्या? हालांकि पत्नी के बयान पर दर्ज हुए केस में बताया गया है कि सुबोध बदमाशों के शिकार होने से चंद मिनट पहले कान में लगे ब्लूटूथ के जरिए अपनी पत्नी से बात करते हुए घर की तरफ बढ़ ही रहा था कि उसे बदमाशों ने घेर लिया था।

किंतु चंद सेकेंड बाद बदमाशों ने मोबाइल छीन कर डिस्कनेक्ट कर दिया जो बाद में घटनास्थल पर शव से थोड़ी दूरी में सड़क पर बरामद किया गया। सूत्रों की मानें तो सुबोध पिछले करीब डेढ़ साल से अररिया आर एस में स्थित देशी ब्रदर लिमिटेड कंपनी में निर्मित कुरकुरे एवं स्नैक्स का सैल्स मेन था तथा वहीं पर एक किराए के कमरे में एक अन्य के साथ रहता था। साप्ताहिक एवं अन्य छुट्टी में घर आया जाया करता था। घटना के बाद से ही पत्नी ज्योति का हाल बेसुध बना है। वहां पहुंच ने वाले हर एक चेहरे से बस एक ही सवाल कर रही है कि केना के कटते हो हमर परिवार के जिंदगी। चार छोटे छोटे नैनिहाल और सास पुतोहु के इस परिवार का सहारा बेसहारा बन गया है।आस-पड़ोस के लोग समेत रिश्तेदारों ने मृतक की पत्नी को एक सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग की है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली : सुबोध हत्याकांड के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि इस घटना को सुपौल के एसपी शरथ आर एस ने गंभीरता से लिया है। वारदात की जानकारी मिलते ही स्वयं एसपी ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर पुरे घटनाक्रम की तहकीकात की थी और पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया था।निर्देश मिलने के बाद से ही पुलिस की अलग अलग टीम तथ्यों की गुत्थी को तलाशने में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस अनुसंधान को प्राथमिकता देते हुए कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है। पुलिस इस हत्याकांड की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगल से माथा पच्ची कर रही है। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि भले ही वक्त लग जाए लेकिन इस कांड का बहुत जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि 14 अगस्त की रात को एन एच 327 ई रानीगंज जदिया मुख्य मार्ग में बघैली धर्मकांटा मोड़ के पास दो बाइक पर सवार बेखौफ बदमाशों ने बाइक से अकेले अपने घर कोरिया पट्टी लौट रहे सुबोध की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




