Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTragic Motorcycle Accident in Supaul Two Children Killed One Injured
 सड़क हादसे में घायल तीन में से दो की मौत

सड़क हादसे में घायल तीन में से दो की मौत

संक्षेप:

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता थाना क्षेत्र के हरियाही गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर

Mon, 20 Oct 2025 01:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता थाना क्षेत्र के हरियाही गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हर्ष पेट्रोल पंप से पश्चिम पुल के निकट रविवार को तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रसित तीन बालको में से दो बालक की मौत हो गई। मृतक बालक प्रखंड क्षेत्र के हरियाही पंचायत स्थित वार्ड संख्या आठ निवासी राम प्रसाद मंडल का 8 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व अर्जुन मंडल का 6 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार बताया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी 6 वर्षीय मयंक कुमार का डीएमसीएच दरभंगा में इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार राजस्थान राज्य के चूरू जिला स्थित सुजानगढ़ गांव निवास महेश मंडल अपने बुलेट मोटरसाइकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 होकर सिलीगुड़ी जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में हर्ष पेट्रोल पंप से पश्चिम पुल के निकट सड़क पार कर रहे तीन बालक मोटरसाइकिल से टकरा कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मोटरसाइकिल सवार चालक थी दुर्घटना स्थल पर ही गिर गया। हालांकि मोटरसाइकिल चालक को हल्की चोट लगी। मोटरसाइकिल चालक ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी तीनों बालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचा। जहां एक बालक अपने दम तोड़ दिया। गंभीर से जख्मी बालक को बेहतर इलाज के लिए कार्यरत चिकित्सक ने इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। दूसरे की मौत डीएमसीएच दरभंगा पहुंचते ही हो गई। वहीं तीसरे बालक का इलाज डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही निर्मली थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल सहित थाना लाया। घटनास्थल पहुंचकर निर्मली एसडीपीओ ,सर्किल इंस्पेक्टर सहित पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर अग्रतर प्रक्रिया की जा रही है।