Supaul News: सुपौल : सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के वार्ड 10 में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक किसान चंदन मुखिया अपने खेत में सिंचाई कर रहा था जब करंट लगी। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की है।

Supaul News: सुपौल : सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 में शुक्रवार शाम खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान जीवछपुर वार्ड 10 निवासी चंदन मुखिया (42) बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शौक का माहौल है।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार किसान चंदन मुखिया अपने खेत में धान रोपाई के लिए मोटर से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वो मोटर बंद करने के क्रम में वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें खेत से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।

इलाज एवं परिवार की प्रतिक्रिया

इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए छातापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी शांति देवी, 12 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी एवं 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार को छोड़ गए हैं। दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। चंदन मुखिया परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके इस तरह की असामयिक मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल था।

पारिवारिक संवाद

उनके पत्नी ने रोते हुए बताया कि अपने पति के साथ खेत में वो भी काम कर रही थी। उनके पति ने कहा कि भूख लग गया है। इस पर वो बोली घर जाईये खाकर आ जाईये, इस पर उनके पति ने कहा नही जा सकेंगे खाना इधर खेत में लेकर ही चले आओ। वो अपने पति के लिए खाना लाने घर चली आई थी। जैसे ही घर पहुँची तभी फोन आया कि उनके पति को करंट लग गया है। बताया कि अगर खाना खाने घर चले आते तो ये हादसा नही होता।

स्थानीय प्रतिक्रिया

वही किसान की इस तरह आसामयिक मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वही स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। लोगो ने कहा कि बिजली विभाग को हरेक पोल पर मोटर कनेक्शन के लिए सेफ्टी सॉकेट स्विच प्रोवाइड करना चाहिए तांकि किसान सुरक्षित होकर खेत की सिंचाई कर सके। ऐसे किसी किसान को जान नही गवाना परे।

अधिकारी की टिप्पणी

इस संबंध में भीमपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में मृतक का नाम क्या था?
मृतक किसान का नाम चंदन मुखिया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।