Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsTragic Drowning of Two Young Girls in Karzain Market - Community Mourns
सुपौल : तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत

सुपौल : तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत

संक्षेप:

करजाइन थाना क्षेत्र के हरिराहा पंचायत के सीतापुर वार्ड एक में दो बच्चियां, प्रीति प्रिया (11) और खुशबू कुमारी (9), खेलते समय पोखर में डूब गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर।

Jan 13, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

करजाइन बाजार, एक संवाददाता। करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिराहा पंचायत के सीतापुर वार्ड एक में घर के आगे खेल रही दो मासूम बच्चियां पोखर में डूब गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मृतका की पहचान सीतापुर वार्ड एक निवासी सुरेश मेहता की पुत्री प्रीति प्रिया (11) तथा राजेश कुमार मेहता की पुत्री खुशबू कुमारी (9) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बच्चियां आसपास के अन्य बच्चों के साथ घर के सामने ही खेल रही थीं। इसी दौरान खेल-खेल में वे घर के नजदीक स्थित पोखर के किनारे पहुंच गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में चली गईं। इस बीच वहां खेल रहे अन्य बच्चों के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों बच्चियों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही करजाइन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना को लेकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।