Supaul News: सुपौल : तिलयुगा नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र की सरोजा बेला पंचायत के वार्ड 9 में पवन कुमार का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। वह शौच के लिए निकले थे और डूब गए थे। परिवार में शोक का माहौल है।

Supaul News: सुपौल : तिलयुगा नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र की सरोजा बेला पंचायत के वार्ड 9 में मंगलवार की रात तिलयुगा नदी में डूबे पवन कुमार का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बुधवार की देर शाम को नदी में शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी पहचान की। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पवन कुमार शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तिलयुगा नदी में डूब गया और लापता हो गया।

घटनाक्रम

घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद बुधवार की शाम को उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची नदी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की सुबह जैसे ही पवन कुमार का शव घर पहुंचा, पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी पिंकी देवी पति का शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। पति की मौत के सदमे में वह बार-बार बेसुध हो रही थी। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

पारिवारिक स्थिति

पवन कुमार की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में पत्नी पिंकी देवी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की बड़ी पुत्री अंकिता कुमारी, दूसरी पुत्री अप्रीता कुमारी और पुत्र एस प्रीत का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामान्य प्रश्न

✦पवन कुमार का शव कब बरामद हुआ?−
पवन कुमार का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : तिलयुगा नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव