सुपौल : खेत जोतकर घर लौट रहे चालक की ट्रैक्टर से दबकर मौत
भीमपुर में ट्रैक्टर के गड्ढे में पलटने से चालक फूलचंद यादव की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम राजेश्वरी पंचायत में हुई, जब वह खेत जोतने के बाद घर लौट रहे थे। अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भीमपुर, एक संवाददाता। फसल बोने के लिए खेत जोतकर घर लौट रहे चालक की ट्रैक्टर के गड्ढे में पलटने से मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने के बाद वह उसके नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना छातापुर प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी थाना की राजेश्वरी पंचायत वार्ड 13 में गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के वार्ड 13 निवासी फूलचंद यादव (35 वर्ष) पिता भूपेंद्र यादव के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद से ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फूलचंद खुद के ट्रैक्टर से अपना खेत जोतकर नहर के रास्ते से वापस घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में परमानन्दपुर नहर गौचर हाट के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिसके नीचे फूलचंद यादव दबा गया। घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर भीड़
इधर, घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी (32 वर्ष) का रो-रोकर बार-बार बदहवाश हो जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फूलचंद दो भाई में बड़ा था, जिसके दो बच्चे थे। बेटा अंकित (12 वर्ष) व बेटी मीठी (10 वर्ष) के सिर से पिता का साया छिन जाने बाद दोनों सदमे में हैं। घटना को लेकर राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें मिली थी। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


