सड़क नर्मिाण कैंप में जेसीबी से दीवार तोड़ रहे मजदूर की दबने से मौत

Mar 11, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

किशनपुर के राजपुर पंचायत में नमनमा सड़क निर्माण कैंप में दीवार गिरने से 46 वर्षीय मजदूर मो इदरीश साफी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच 327 ए को जाम कर दिया। मृतक के परिवार में पांच संतानें हैं, और वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।

 सड़क नर्मिाण कैंप में जेसीबी से दीवार तोड़ रहे मजदूर की दबने से मौत

किशनपुर, एक संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र की राजपुर पंचायत स्थित नमनमा में सड़क नर्मिाण कैंप में पुराने भवन की दीवार जेसीबी से तोड़ने के क्रम में दीवार के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की पहचान राजपुर पंचायत के वार्ड आठ निवासी मो इदरीश साफी (46) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजपुर पंचायत स्थित नमनमा चौक के समीप सड़क नर्मिाण कैंप में इदरीश साफी पिछले छह माह से मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बजे कैंप परिसर में ही पुराने भवन की दीवार को जेसीबी से तोड़ा जा रहा था।

भवन की दीवार तोड़ने के दौरान ही यह हादसा हुआ है। कैंप में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों का कहना है कि दीवार मजदूर के ऊपर पर गई। इससे दबने से मौके पर ही इदरीश की मौत हो गई। इधर, मौत की खबर मिलते ही मृत मजदूर के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा की सूचना पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कैंप के समीप एनएच 327 ए को लगभग आधे घंटे तक जाम कर दिया। एनएच जाम की सूचना पर किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन व ग्रामीणों को समझा बूझकर सड़क जाम को हटाया गया। वहीं स्थानीय ग्रामीण व परिजनों का आरोप है कि जेसीबी के ऑपरेटर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। घटना के बाद सड़क नर्मिाण कंपनी के सभी कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। बता दें कि मृतक इदरीश की पांच संतान हैं, जिसमें तीन पुत्र और दो पुत्री है। पुत्र मो जुबेर सफी, प्रवीण साफी सफील साफी, और पत्नी बुधो खातून का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि पूरे परिवार में कमाने वाला मृतक मो. इदरीश ही था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं घटना को लेकर किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।