स्कूल से लौट रही छात्राओं को सीएनजी टेंपो ने मारी टक्कर, दो घायल

स्कूल से लौट रही छात्राओं को सीएनजी टेंपो ने मारी टक्कर, दो घायल

संक्षेप:

राघोपुर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो छात्राएं, प्रियंका कुमारी (13) और कोमल कुमारी (12), स्कूल से लौटते समय एक सीएनजी टेंपो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रियंका की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

Dec 13, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत सिमराही नरहा में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रही दो छात्राओं को बेरदह की तरफ से सिमराही जा रहे एक सीएनजी टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान मोतीपुर पंचायत के बेरदह वार्ड 2 निवासी सत्येंद्र साह की (13) वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी और अनिल पासवान की (12) वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बाबत घायल छात्रा प्रियंका कुमारी के पिता सत्येंद्र साह ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है और कोमल के साथ बेरदह स्थित मध्य विद्यालय से पढ़कर एक ही साइकिल पर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात सीएनजी टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रियंका को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।