सुपौल : ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Mar 05, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़ के मुरली पंचायत के वार्ड-3 में एक बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से 17 वर्षीय वरुण कुमार की मौत हो गई। वह अपनी बहन को घर छोड़कर लौट रहा था जब यह दुर्घटना हुई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुपौल : ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड-3 में गुरुवार को बालू लदे ट्रैक्टर की ठोकर से 17 वर्षीय बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुरली गांव निवासी बैजनाथ शर्मा का पुत्र वरुण कुमार अपनी बहन को बाइक से वार्ड-6 स्थित घर छोड़ने गया था। बहन को छोड़कर लौटने के दौरान वार्ड-3 के समीप सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वरुण बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मयंक रंजन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां नीलम देवी, भाई मदन कुमार और बहन लूटन कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।