प्लस टू हाई स्कूल में टीएलएम मेला का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्लस टू हाई स्कूल में टीएलएम मेला का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संक्षेप:

प्रतापगंजज, निज प्रतिनिधि सीआरसी प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल प्रतापगंज के प्रांगण में

Dec 13, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

प्रतापगंजज, निज प्रतिनिधि सीआरसी प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल प्रतापगंज के प्रांगण में शुक्रवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 02पब्लिक हाई स्कूल,एसभीके गर्ल्स हाई स्कूल ,सुमरीत कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय सुरीयारी, मध्य विद्यालय इस्लामपुर उर्दू, प्राथमिक विद्यालय प्रतापगंज बाजार, प्राथमिक विद्यालय राम टोला प्रतापगंज,लहोटिया दास टोला एवं मध्य विद्यालय के चार से आठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ,वीईओ सह बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल के एच एम डा. अजय कुमार यादव ,आईएमपीएस के प्राचार्य अभिषेक कुमार सिंह, सुमरीत कन्या मध्य विद्यालय के एच एम कृष्ण देव रजक, आदि उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान एवं रिकॉर्डिंग डांस से किया गया। संगीत शिक्षक साजन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया । बीडीओ मिश्रा ने बच्चों के कार्यक्रम को देखकर कहा कि बच्चे जहां देश के भविष्य हैं, वहीं शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उनका मार्गदर्शन कर सही दिशा एवं नेतृत्व प्रदान करते हैं। टीएलएम मेला का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मिश्रा एवं वीईओ शिल्पा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी स्कूल के बच्चे अपने अपने स्टॉल पर थीम के अनुसार स्टाल लगा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में वीडीओ मिश्रा ,वीईओ शिल्पा कुमारी, आईएमपीएस के अभिषेक कुमार सिंह थे। उनके अवलोकन के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। जिसमें प्रथम प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल, द्वितीय स्थान एस भी के प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल,,तृतीय स्थान पाने वाले में सुमरीत कन्या मध्य विद्यालय प्रतापगंज ने बाजीमारी। मंच संचालन गोविंद कुमार कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार के करने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।