ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमछली खरीदने के दौरान मारपीट में तीन लोग घायल

मछली खरीदने के दौरान मारपीट में तीन लोग घायल

थरबिटिया बाजार में रविवार की देर शाम मछली खरीदने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को...

मछली खरीदने के दौरान मारपीट में तीन लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलTue, 25 Jan 2022 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनपुर | एक संवाददाता

थरबिटिया बाजार में रविवार की देर शाम मछली खरीदने के दौरान हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पीरगंज निवासी मो. जियाद खां के पिता जमीद अख्तर ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि जमीद अख्तर का दमाद मो. नुर सलाम और पुत्र जियाद मछली खरीदने बाजार गए थे। बाजार में दोनों ने मुरकुचिया निवासी पुकार मुखिया से 180 रुपया में मछली खरीदकर घर जाने लगे। इसी दौरान दूसरे ग्राहक ने उनसे 250 रुपए में मछली देने के लिए कहा। इसके बाद पुकार ने नूर सलाम के साथ गाली-गलौज कर मछली वापस करने को कहा। नूर सलाम ने मछली वापस नहीं किया तो सभी मछुआरा मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान गांव के ही मो. हौसाद खां जब बचाने गया तो सभी लोग उसके साथ भी मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें