सुपौल : अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

Mar 05, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

वीरपुर में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों ने हलचल पैदा कर दी। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और लोग अफरा-तफरी में गैलन लेकर पहुंचे। प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की कि कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

सुपौल : अफवाहों ने बढ़ाई बेचैनी, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

वीरपुर, एक संवाददाता। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और युद्ध की खबरों ने गुरुवार को सीमावर्ती इलाकों में हलचल पैदा कर दी। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से वीरपुर और भीमनगर के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। बसंतपुर प्रखंड के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। संजय पेट्रोल पंप के संचालक संजय कुमार ने बताया कि कई लोग गैलन लेकर पंप पर पहुंचे। वहीं, प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

सोशल मीडिया और चर्चाओं में अफवाह फैल गई कि युद्ध के कारण तेल महंगा होगा या आपूर्ति ठप हो सकती है, जिससे लोग भयभीत हो गए। वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और प्रशासन सतर्क है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।