Supaul News: स्कूल गेट के समीप टेम्पू खड़े होने से छात्रों को परेशानी

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: कुनौली के छात्रों को सड़क पर खड़े टेम्पू से आवागमन में परेशानी हो रही है। मध्य विद्यालय के पास टेम्पू खड़े होने से छात्र छुट्टी के समय बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अभिभावकों ने पुलिस से मौके का संज्ञान लेने की मांग की है।

Supaul News: स्कूल गेट के समीप टेम्पू खड़े होने से छात्रों को परेशानी

Supaul News: कुनौली,निज प्रतिनिधि बाजार के शीतल चौक से कमलपुर जाने वाली सड़क पर स्थित मध्य विद्यालय के समीप टेम्पू खड़ा किए जाने से छात्रों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। विद्यालय संचालन के समय कई टेम्पू चालक स्कूल गेट के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे छुट्टी के दौरान बच्चों को बाहर निकलने में दिक्कत होती है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पुलिस प्रशासन से स्कूल के समीप से टेम्पू हटवाने और नियमित निगरानी की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।