सुपौल : स्कॉर्पियो की ठोकर से किशोर घायल

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सरायगढ़ में एनएच 327 ए पर चांदपीपर गांव के पास मंगलवार को महेंद्र सदा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दी। गंभीर चोट लगने के बाद रवि को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सुपौल : स्कॉर्पियो की ठोकर से किशोर घायल

सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 327 ए पर चांदपीपर गांव के पास मंगलवार को एक स्कॉर्पियो गाड़ी की ठोकर से महेंद्र सदा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चांदपीपर पंचायत के वार्ड 10 निवासी महेंद्र सदा के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने घर के पास एनएच 327 ए पार कर रहा था। तभी सुपौल से भपटियाही की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने रवि कुमार को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से रवि कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही स्कॉर्पियो गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायल रवि कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉक्टर लक्ष्मीकांत ने घायल रवि कुमार का इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने इलाज के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।