सुपौल : शिक्षिका ने लगाया एचएम पर मारपीट करने का आरोप
सरायगढ़ के छिटही नगर पंचायत की शिक्षिका शाहजहां ने मदरसा के एचएम और सचिव पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से उनका वेतन रोक दिया गया। सोमवार को जब उन्होंने हाजिरी बनाने की कोशिश की, तो सचिव ने रजिस्टर छीन लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के छिटही नगर पंचायत के मदरसा मदरसतुल बनात छिटही हनुमाननगर वार्ड नंबर 7 मे कार्यरत शिक्षिका शाहजहां ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर मदरसा के एचएम और मदरसा के सचिव के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाया है। भपटियाही थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि साल 2015 से मदरसा मुझे वेतन मिलना प्रारंभ हुआ जो लगातार मिल रहा था। 31 दिसंबर 2024 तक वेतन दिया गया। इसके बाद जनवरी 2025 से मेरा वेतन पर रोक लगा दिया गया। मदरसा के एचएम सफीका परवीन और उसका पति अब्दुल हलीम द्वारा मेरे वेतन को रोक दिया गया।
जिसको लेकर कई बार कहा गया, लेकिन नहीं माना। सोमवार को मै मदरसा पहुंची तो मदरसा के एचएम ने मुझे रजिस्टर दिया हाजिरी बनाने के लिए तो एचएम के पति जो विद्यालय के सचिव है। अब्दुल हलीम ने मेरे हाथ से रजिस्टर छीन लिया। हाजिरी नहीं बनाने दिया। इसके बाद अब्दुल हलीम और स्कूल के एचएम सफीका प्रवीण ने मिलकर मेरे साथ मारपीट किया तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना अध्यक्ष प्रजेश दुबे ने बताया कि मदरसा के शिक्षिका शाहजहां के आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है। जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




