सुपौल : चोरी गई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

वीरपुर, प्रतिनिधि। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने

सुपौल : चोरी गई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

वीरपुर, प्रतिनिधि। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना क्षेत्र के कुशहर एराजी निवासी जमशेद खान गत शनिवार को अपने भाई के इलाज के लिए बीआर 50सी 6352 नंबर की ग्लैमर मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के गेट संख्या-1 के पास बाइक खड़ी करने के बाद वह अंदर चले गए। लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर वार्ड संख्या-5 में छापेमारी कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई।

साथ ही 26 वर्षीय इफ्तिखार आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की संलप्तिता की भी जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।