सुपौल : माइकिंग कर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम
भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित गुरुवार को थाना के आगे एस एच 91

भीमपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित गुरुवार को थाना के आगे एस एच 91 पर पुलिस बलों को तैनात कर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद दिखी।जहां सीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बीडीओ राकेश व थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित पुलिस बलों के साथ सड़क पर माइकिंग करा एक घंटे भीतर सड़क किनारे एवं बस पड़ाव की सरकारी भूमि खाली करने को कहा गया। वहीं प्रशासन ने सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण नहीं खाली करने की स्थिति में बलपूर्वक खाली कराने का अल्टिमेटम भी दिया।जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में हलचल हुई और ऐसे व्यवासायी स्वयं खाली करने में जुट गए।
हालांकि अस्थाई रूप से दुकान चलाने वाले अधिकांश ने तो जगहें छोड़ दीं, लेकिन स्थायी तौर पर प्रतिष्ठान चलाने वालों पर अल्टीमेटम बेअसर साबित हुआ।वहीं प्रशासन द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का असर गुरुवार हाट पर भी दिखाई दिया, जहां सड़क किनारे साग सब्जी की दुकान लगाने वालों की संख्या कम रही। सीओ राकेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सड़क किनारे सरकारी जमीन से अतिक्रमण खाली करने को कहा गया है जिसको लेकर आज माइकिंग के जरिए अतिक्रमणकारियों को सूचना दी गई है, नहीं खाली करने पर पुलिस बलों के द्वारा सड़क किनारे की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


