सुपौल : दो बाइक की सीधी टक्कर में दो गंभीर, रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। एनएच 327 ई पर जदिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम

सुपौल : दो बाइक की सीधी टक्कर में दो गंभीर, रेफर

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। एनएच 327 ई पर जदिया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम करीब पांच बजे दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर में एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार जदिया थाना क्षेत्र की परसागढ़ी दक्षिण पंचायात के हनुमानगढ़ी वार्ड 14 निवासी पंचानंद ऋषिदेव का 28 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार एवं सुरेश ऋषिदेव का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार अपने गांव हनुमानगढ़ी से किसी काम के सिलसिले में फुलकाहा जा रहा था। इसी दौरान एनएच 327 ई पर जदिया पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी।

घटना में बाइक सवार अरुण कुमार और विकास कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों एवं डायल 112 पुलिस के द्वारा उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकत्सक डॉ. उमेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों जख्मी को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। वहीं जदिया थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।