सुपौल : ट्रक की टक्कर से पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल 8 की हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पटना

सुपौल : ट्रक की टक्कर से पलटी बस, दो दर्जन यात्री घायल 8 की हालत गंभीर

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। पटना से उदाकिशुनगंज जा रही यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे हरियाही स्थित सब-वे के पास पलट गई। हादसे में बस सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही स्थित हर्ष पेट्रोल पंप के समीप सुबह करीब 4 बजे की है। जानकारी के अनुसार बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली (रऊऌ) पहुंचाया गया।अस्पताल प्रबंधक मुकेश कुमार की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. आलोक राज ने बताया कि 14 घायलों को भर्ती कर इलाज किया गया, जबकि 8 की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ओवरटेक करने के दौरान बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस और ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक भी केबिन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में घायल हुए लोगों में मधेपुरा जिले के सोनबरसा निवासी 44 वर्षीय अनिल राम, 21 वर्षीय सुजीत कुमार, 49 वर्षीय सुतीक्ष्ण कुमार, आलमनगर निवासी 65 वर्षीय एमडी उस्ताद, उदाकिशुनगंज निवासी 18 वर्षीय साहिल कुमार, 48 वर्षीय रंजीत कुमार, 40 वर्षीय नूतन देवी, मवालीधन निवासी 25 वर्षीय अंकित कुमार, पटना के दानापुर निवासी 30 वर्षीय करण कुमार, 48 वर्षीय सुभद्रा देवी, जमुई निवासी ट्रक चालक 40 वर्षीय जितेंद्र कुमार, सुपौल के बसंतपुर निवासी 35 वर्षीय एमडी शहंशाह, मधेपुरा के ग्वालपाड़ा निवासी 26 वर्षीय पांडव कुमार तथा शंकरपुर निवासी 22 वर्षीय अनिल मंडल शामिल हैं। डॉ. आलोक राज के अनुसार प्राथमि इलाज के बाद ट्रक चालक जितेंद्र कुमार, एमडी शहंशाह, पांडव कुमार, अनिल मंडल, सुतीक्ष्ण कुमार, साहिल कुमार, सुजीत कुमार और एमडी मुस्ताद की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।